भारत समावेशी विकास और तकनीकी नवाचार का वैश्विक केंद्र बन रहा है: अश्विनी वैष्णव

भारत समावेशी विकास और तकनीकी नवाचार का वैश्विक केंद्र बन रहा है: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय इलेक्‍ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि आज वैश्विक मंच पर भारत को एक विश्वसनीय मूल्य श्रृंखला भागीदार और समावेशी विकास पर केंद्रित देश के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने यह बात स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच के दौरान कही।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सभी स्तरों पर काम कर रहा हैभारत मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सभी प्रमुख स्तरों पर सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। इनमें एआई आर्किटेक्चर, अनुप्रयोग, मॉडल, चिप डिजाइन, बुनियादी ढांचा और ऊर्जा जैसे क्षेत्र शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एआई के क्षेत्र में भारत की रणनीति संतुलित और दीर्घकालिक दृष्टिकोण पर आधारित है।

एआई इम्पैक्ट समिट में सुरक्षा और संभावनाओं पर होगा मंथन

अगले महीने नई दिल्ली में आयोजित होने वाले AI इम्पैक्ट समिट को लेकर मंत्री ने कहा कि एआई में अपार संभावनाएं हैं, लेकिन इसके कुछ जोखिम भी हैं। इन जोखिमों को नियंत्रित करने के लिए मजबूत सुरक्षा उपाय और नीतिगत ढांचा बेहद जरूरी है, ताकि तकनीक का उपयोग मानवता के हित में किया जा सके।

सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की बड़ी छलांग
अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि सरकार द्वारा स्वीकृत 10 सेमीकंडक्टर और चिप निर्माण संयंत्रों में से चार ने हाल के महीनों में प्रायोगिक उत्पादन शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि इनमें से एक संयंत्र फरवरी के अंतिम सप्ताह में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो भारत को आत्मनिर्भर तकनीकी राष्ट्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

बुलेट ट्रेन परियोजना तेज़ी से आगे बढ़ रही
मंत्री ने यह भी बताया कि भारत की महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन परियोजना संतोषजनक गति से आगे बढ़ रही है। पहले चरण का निर्माण इस वर्ष दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सूरत से बिलिमोरा के बीच पहला खंड अगले वर्ष अगस्त में आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

ainewsworld
Author: ainewsworld

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज