AI News World India

इसरो के 2025 अंतरिक्ष मिशनों में ‘गगनयान’ के तहत “अनक्रूड” मिशन शामिल

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी; पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज 2025 के लिए इसरो के प्रमुख आगामी अंतरिक्ष मिशनों की उच्च स्तरीय समीक्षा की अध्यक्षता की। इस बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ, उनके उत्तराधिकारी डॉ. वी. नारायणन और आईएन-स्पेस के अध्यक्ष श्री पवन कुमार गोयनका सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

“गगनयान” के तहत पहले “मानवरहित” कक्षीय मिशन सहित, महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के साथ, भारत के अंतरिक्ष अन्वेषण प्रयास अभूतपूर्व उपलब्धियों के लिए तैयार हैं।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 2025 की पहली छमाही के लिए तैयार है, जिसमें तकनीकी कौशल और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को दर्शाने वाले कई महत्वपूर्ण मिशन शामिल हैं। इनमें से एक मुख्य मिशन गगनयान के मानव रहित कक्षीय परीक्षण मिशन का प्रक्षेपण है। यह महत्वपूर्ण प्रयास भारत के मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम का मार्ग प्रशस्त करेगा.

ainewsworld
Author: ainewsworld

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज