लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में 12 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 1206 उम्मीदवारों के साथ-साथ बाहरी मणिपुर संसदीय क्षेत्र से 4 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के मतदान के लिए 12 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 88 संसदीय क्षेत्रों के लिए कुल 2633 नामांकन दाखिल किए गए थे। दूसरे चरण के मतदान के लिए 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल, 2024 थी। दाखिल किए गए 2633 नामांकन पत्रों की जांच के बाद, 1428 नामांकन वैध पाए गए। सभी 12 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 08 अप्रैल, 2024 थी।
दूसरे चरण में, केरल में 20 संसदीय क्षेत्रों से अधिकतम 500 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, इसके बाद कर्नाटक में 14 संसदीय क्षेत्रों से 491 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। त्रिपुरा के एक संसदीय क्षेत्र से न्यूनतम 14 नामांकन प्राप्त हुए। महाराष्ट्र के 16-नांदेड़ संसदीय क्षेत्र से सबसे अधिक 92 नामांकन प्राप्त हुए।
![ainewsworld](https://secure.gravatar.com/avatar/dd085b0bbf4d00123644a306757c0f0f?s=96&r=g&d=https://ainewsworldindia.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)
Author: ainewsworld
![Voice Reader](https://ainewsworldindia.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://ainewsworldindia.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://ainewsworldindia.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://ainewsworldindia.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)