AI News World India

Search
Close this search box.

विजन विकसित भारत@2047: आप देश की अर्थव्यवस्था के भावी संचालक हैं; सक्रिय रहें, अवसर मिलने पर कार्य करें और राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए नई तकनीक अपनाएं

केन्‍द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज आईएमसी-वाईएलएफ यूथ कॉन्क्लेव के चौथे संस्करण का वर्चुअली उद्घाटन किया। उद्घाटन सत्र के दौरान दर्शकों को संबोधित करते हुए, श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने जोर देकर कहा कि देश अपनी देश आजादी की शताब्दी की दहलीज पर खड़ा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में, केन्‍द्र सरकार ने भारत की एक महाशक्ति के रूप में कल्पना करते हुए ‘विज़न विकसित भारत@2047’ पेश किया है, जिसमें युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। सूचना और प्रसारण मंत्री ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा, “आप देश की अर्थव्यवस्था के भावी संचालक हैं; सक्रिय रहें, अवसर मिलने पर कार्य करें और देश के विकास में योगदान देने के लिए नई तकनीकों को अपनाएं।”

विज़न विकसित भारत@2047′ में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए, श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भारत की अद्वितीय क्षमता पर जोर दिया, जिसमें 547 मिलियन व्यक्तियों का कार्यबल है, जो आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण 2023 के अनुसार, 1.4 बिलियन आबादी का 41 प्रतिशत है। आज 1.4 अरब भारतीयों में से लगभग एक अरब 35 वर्ष से कम आयु के हैं। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत वैश्विक कार्यबल का लगभग 21 प्रतिशत का घर होगा। श्री ठाकुर ने इस बात पर जोर दिया कि युवा न केवल भविष्य के निर्माता हैं बल्कि देश की आकांक्षाओं, नीतियों और नियति के संरक्षक भी हैं।

‘विज़न विकसित ‘विजन विकसित भारत 2024’ पर चर्चा करते हुए, श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने इंटरनेट पर दूसरे सबसे बड़े देश के रूप में भारत की स्थिति का उल्लेख किया, जिसमें हर मिनट तीन भारतीय शामिल होते हैं, जिनमें से दो गांवों से होते हैं। यह अनुमान लगाते हुए कि 2024 तक दुनिया का 20 प्रतिशत मध्यम वर्ग भारत में रहेगा, श्री ठाकुर ने युवा उद्यमियों से आवास, शिक्षा, बुनियादी ढांचे, पानी, भोजन, स्वास्थ्य और मनोरंजन जैसे क्षेत्रों में नवाचार करने और सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया।

ainewsworld
Author: ainewsworld

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज