AI News World India

“सनफ्लावर कैंब्रिज अकैडमी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजन सम्पन्न “

A Complete Education with Modern Facility

“कार्यक्रम में महिलाओं के समर्पण की सराहना करते हुए महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया”

सुल्तानपुर कस्बे के सनफ्लावर कैंब्रिज अकैडमी स्कूल में आज शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके निदेशक विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं के प्रति सम्मान और सराहना व्यक्त करना ही बल्कि महिलाओं के अदम्य साहस, समर्पण और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना भी है।


कार्यक्रम की झलकियाँ


कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य के स्वागत भाषण से की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं समाज की नींव हैं। वह न केवल अपने परिवार को संभालती हैं, बल्कि शिक्षा, व्यवसाय और समाज के हर क्षेत्र में अपना योगदान देकर देश को एक नई दिशा प्रदान करती हैं। हमारी अध्यापिकाएं इसका जीवंत उदाहरण हैं, जो न केवल छात्रों को शिक्षित करती हैं, बल्कि उन्हें एक बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा भी देती हैं।”

सनफ्लावर स्कूल की अध्यापिकाओं का हुआ सम्मान

छात्र-छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण पर आधारित विभिन्न प्रस्तुतियां दी साथ ही कविता पाठ व शब्दों के माध्यम से महिलाओं के प्रति सम्मान और उनकी भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं और उनका योगदान अतुलनीय है।

अध्यापिकाओं का सम्मान-


कार्यक्रम में सभी अध्यापिकाओं का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया तथा बालक बालिकाओं के सर्वांगीण विकास में उनके द्वारा किए जा रहे अथक प्रयासों और समर्पण की सराहना की।
इस मौके पर अध्यापिकाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “शिक्षा के क्षेत्र में काम करना केवल एक उनका पेशा नहीं है, बल्कि यह एक जिम्मेदारी है। हमें गर्व है कि हम छात्र-छात्राओं के जीवन को बेहतर बनाने में अपना योगदान दे पा रहे हैं। आज का यह सम्मान हमारे लिए प्रेरणादायक है।”
“हमारा उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं है, बल्कि एक ऐसा समाज बनाना है जहां हर महिला को समान अधिकार और सम्मान मिले। उन्होंने इस आयोजन पर विद्यालय प्रबंधन का आभार भी व्यक्त किया.

ainewsworld
Author: ainewsworld

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज